अवैध बालिका गृह से 26 बच्चियां हुई गायब
भोपाल. एनजीओ के अवैध बिना अनुमति के चल रहे बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब होने का मामला सामने आया है। बालिका गृह में थी 68 बच्चियों के रहने की एंट्री मिली। लेकिन मौके पर सिर्फ 41 बच्चियां ही मिली। बालिका गृह में गुजरात, झारंखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश के बच्चियां रह रही थी। अवैध होने के चलते परवलिया पुलिस ने हॉस्टल संचालक और पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी मामले को लेकर मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखा और 7 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर बताया कि कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तारासेवनिया में राज्य बाल आयोग अध्यक्ष व सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से एक मिशनरी द्वारा संचालित अवैध बाल गृह का निरीक्षण किया है। यहां की संचालक NGO हाल तक सरकारी एजेन्सी की तरह चाइल्ड लाइन पार्ट्नर के रूप में कार्यरत रही है एवं इसने सरकारी प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए जो बच्चे सड़कों से रेस्क्यू किए उनको बगैर सरकार को सूचना दिए बिना लाईसेंस चलाए जा रहे स्वयं के इस बाल गृह में गुपचुप ढंग से रख कर उनसे ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवाई जा रही है।
