एलआईसी के कॉर्पोरेट क्लब सम्मेलन में भाग लेने किशोरी लाल शर्मा कंबोडिया रवाना

ग्वालियर किशोरी लाल शर्मा ने बताया की कंबोडिया में आयोजित इस सम्मेलन में भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरपर्सन सिद्धार्थ मोहती द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से चुनिन्दा अभिकर्ता भाग लेने जा रहे है। किशोरी लाल शर्मा पिछले 19 वर्षो से कार्पोरेट क्लब सम्मेलन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते चले आ रहे है श्री शर्मा ने 100 से अधिक एमडीआर टी., 20 से अधिक सीओटी एवं 05 टीओटी., की आह्र्ता प्राप्त कर चुके है इनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक खलील अहमद ने शर्मा को सम्मानित किया और बधाईयाँ दी।
इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के विपणन प्रबंधक सुदेश पांडेय, प्रबंधक विक्रय दिवाकर चौधरी, एवं मण्डल के समस्त अधिकारी कर्मचारी और अभिकर्ताओ ने बधाईयाँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *