महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत एक छात्र का शव मैदान मिला, हत्या की आशंका

ग्वालियर. महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत एक छात्र का शव मैदान मिला। मृतक के गले पर निशान हैं। इससे साफ लग रहा है कि छात्र की हत्या की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मृतक की पहचान हो गई है और वह भिंड का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक महाराजपुरा के बेहटा चौकी के पीछे के मैदान में शुक्रवार को एक छात्र का शव पड़ा हुआ लोगों को दिखाई दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव का मुआयना करने पर पता चला कि मृतक के गले पर निशान है। जिससे लगता है कि उसका गला घोंटा गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जब मृतक की पहचान कराई तो पता चला कि मृतक मूलरूप से भिंड का रहने वाला है और उसका नाम उपेंद्र यादव है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ग्वालियर में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *