हरियाणा में पूर्व विधायक और उनके करीबियों पर ED रेड, 5 करोड़ कैश और गोल्ड मिला

हरियाणा. हरियाणा के पूर्व इनेलो MLA दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकाने से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ी बरामदगी की है। ED ने गुरुवार को रेड की थी। इसके बाद शुक्रवार को बताया कि इनके ठिकानों से अब तक 5 करोड़ रुपए कैश मिल चुका है। इसके अलावा 3 गोल्ड बिस्किट, विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें, विदेश में बनाई कई संपत्तियों के कागजात, 4 अवैध विदेशी राइफलों समेत अन्य चीजें बरामद की गईं।

पूर्व विधायक और इनेलो नेता दिलबाग सिंह से बरामद हुआ कैश और हथियार। - Dainik Bhaskar
दिलबाग के रिश्तेदारों और करीबियों के 20 ठिकानों पर छापे
एन्फॉर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गुरुवार को माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी। यमुनानगर में ED ने दिलबाग सिंह के महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर में फार्म हाउस पर तलाशी ली। उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रपाल सिंह उर्फ बबल के घर, ट्रांसपोर्टर गुरबाज सिंह के ऑफिस पर भी टीमें पहुंची। संजीव गुप्ता खनन और प्लाईवुड कारोबार में दिलबाग सिंह के साथ पार्टनर हैं और इंद्रपाल से रिश्तेदारी है। उनके संतपुरा रोड स्थित घर पर रेड हुई। गुरबाज सिंह पूर्व विधायक के चचेरे भाई हैं। उनके माझा पहलवान ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर छापेमारी हुई। ED की टीमें गुरुवार की सुबह खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल पहुंची थीं। इस दौरान लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए थे। कांग्रेस MLA पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन का कारोबार है।

तीन गोल्ड बिस्किट मिले।तीन गोल्ड बिस्किट मिले।

पांच विदेशी राइफल्स और कैश मिला।पांच विदेशी राइफल्स और कैश मिला।

इनेलो नेता दिलबाग सिंह। यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के विधायक रह चुके हैं।इनेलो नेता दिलबाग सिंह। यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के विधायक रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *