MP में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से
भोपाल. मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। जो 14 मार्च तक चलेंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरूवार देर शाम को टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।
