नीतीश कुमार JDU के अध्यक्ष चुने गए
नई दिल्ली. दिल्ली में शुक्रवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सक्रियता को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बाहर आने के बाद के बाद केसी त्यागी और रामनाथ ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने बताया कि बैठक में ललन सिंह ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें (ललन सिंह) को चुनाव लड़ना है, इसलिए वे (नीतीश कुमार) अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करें।

