MP में एक ही जगह पर पदस्थ अधिकारियों के होंगे ट्रांसफर
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार अब एक्शन में दिख रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 6 जनवरी के बाद मतदाता सूची की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी, ऐसे में 5 जनवरी से पहले ही सीएम मोहन यादव को प्रशासनिक जमावट करनी होगी, इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही बडे स्तर पर अधिकारियों के तबादले हो सकते है क्योंकि 5 जनवरी के बाद किसी भी अधिकारी के ट्रांसफर के लिए सरकार को निर्वाचन आयोग की परमिशन लेनी होगी। ऐसे में सरकार पहले ही बदलाव कर सकती है।
सलों से जमे अधिकारियों के होंगे ट्रांसफर
सूत्रों के अनुसार सालों से एक ही जगह पर जमे अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे क्योंकि निर्वाचन आयोग ने भी तीन साल से एक ही जगह पर पदस्थ कलेक्टर और एसपी समेत और दूसरे बडे अधिकारियों को हटाने के निर्देश भी निर्वाचन आयोग ने जारी किए है। निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों की 30 जून 2024 तक कार्यकाल की अवधि एक ही जिले में तीन साल की जाएगी उनका ट्रांसफर किया जाएगा।
कलेक्टरों और एसपी के होंगे ट्रांसफर
बताया जा रहा है कि जल्द ही मोहन सरकार कलेक्टरों और एसपी के ट्रांसफरों के आदेश जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि जैसे ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा तो ट्रांसफर के आदेश जारी होंगे। जानकारों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग सीएम मोहन यादव अपने पास ही रखेंगे। यानि अब सरकार के पास ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए केवल एक ही हफ्ते का समय बचा है। ऐसे में जल्द ही ट्रांसफर के आदेश जारी हो सकते है।
