लगातार दो बार विधायक का चुनाव हारने वाली इमरती देवी लड़ना चाहती हैं सांसद चुनाव

भोपाल. मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में रिकॉर्ड जीत के साथ सत्ता वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए पार्टी कमर कसने लगी है। इसी कडी में मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करनी शुरू कर दी है। इसी कडी में ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा सीट से लगातार दो बार चुनाव हारने वाली सिंधिया समर्थक नेता और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने लोकसभा चुनाव लडने की दावेदारी ठोक दी है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सामने आने के बाद अब बीते दो दिनों से राजधानी भोपाल मे भारतीय जनता पार्टी की बैठकें चल रह रही है। इसी बीच आज संगठन ने पूर्व मंत्रियों और विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक बुलाई थी जिसमें इमरती देवी भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान लोकसभा चुनाव लडने की इच्छा जता दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *