MP में आज हो सकता है मंत्रियों को विभाग बंटवारा

भोपाल. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ लेकिन विस्तार के बाद से अब तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ। सीएम मोहन यादव गुरूवार को अचानक रात में दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली दौरे से दोपहर 12 बजे तक वापस आएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि वह दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर सकते है। दिल्ली रवाना होने से पहले जब सीएम मोहन यादव से मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा था जब मंत्री बना दिए है तो ये भी हो जाएगा, जिससे माना जा रहा है कि सीएम का दिलली दौरा विभागों के बंटवारे को लेकर ही हुआ है।
इस वजह से फंसा है पेंच
जानकारों के अनुसार मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सीनियर मंत्रियों को लेकर पेंच फंसा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में सभी समीकरण साधे गए है। सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, रावउदय प्रताप सिंह जैसे सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जगदीश देवडा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में सीनियर मंत्रियों को कौन से विीााग मिलेंगे इसी मामले पर सबसे ज्यादा पेंच फंसा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *