दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट, 271 फ्लाइट्स लेट

नई दिल्ली. देश के उत्तरी राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल है। यहां कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह से देशभर में 271 फ्लाइट्स लेट हुई और करीब डेढ दर्जन उडानों को कैंसिल करना पडा। वहीं बताया जा रहा है कि अकेले दिल्ली में 100 फ्लाइट्स ने देरी से उडान भरीं। इसके अलावा 80 से ज्यादा ट्रेनें 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही है।


उधर उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में फॉग का रेड अलर्ट है। 7 शहरों का अधिकतम पारा मसूरी से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। इन शहरों में विजिबिलिटी कहीं जीरो तो कहीं 5 से 10 मीटर तक पहुंच गई है। वहीं मप्र के 7 जिलों में अति घने कोहरे का अलट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखं डमें 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिशया बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और केरल में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *