6 से 10 रूपये लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली. आगामी साल लोकसभा चुनाव है और इसी कड़ी में केन्द्र सरकार जनता को साधने में जुट गये हैं। अब आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत देने की तैयारी चल रही है। खबर है कि केन्द्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही कटौती की घोषणा कर सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 10 रूपये तक की कटौती की जा सकती है। इसको लेकर सरकार की तेल कम्पनियों के साथ बातचीत चल रही है। पिछले वर्ष 22 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम काफी समय से अपरिवर्तित है। अंतिम बार केन्द्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इस बीच पेट्रोल और डीजल के लिये कुल कटौती 13 रूपये और 16 रूपये प्रति लीटर हुई थी।
दाम इतने कम हो सकते हैं
अब पेट्रोलियम मिनिस्ट्री और वित्त मंत्रालय पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने को लेकर चर्चा कर रही है। इसके अलावा तेल कंपनियों से भी बात की जा रही है। अगर सब कुछ सही रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत 6 से 10 रूपये तक कम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *