CM डॉ. मोहन यादव दिल्ली रवाना, कांग्रेस बोली दिल्ली दरबार ने सीएम को अधिकार दिये भी है या नहीं?

भोपाल. 3 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आये थे लेकिन 8 दिन बाद 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री का चयन किया गया और इसके 2 दिन बाद 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली और इसके 12 दिन के बाद 25 दिसम्बर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी। मंत्रिमंडजल विस्तार के 3 दिन के बाद भी मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।

म्ंत्रियों को विभाग बंटवारे में हो रही लेटलतीफी पर विपक्ष ने तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार ने सोशल मीडिया पा लिखा-सीएम के चयन का फैसला 10 दिन में मंत्रिमंडल का फैसला 12 दिन में अब विभागों के बंटवारे में देरी और खींचतान जारी है।
उन्होंने आगे लिखा है कि आखिर प्रदेश के नये नवेले मुसख्यमंत्री को कोई अधिकार दिया भी गया है कि नहीं या सारे फरमान दिल्ली दरनबार से जारी हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में दिल्ली का इंजन ही चलता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा है कि जब मंत्री बना दिये तो अब यह भी हो जायेगा।
मध्यप्रदेश में सुस्ताशन को आरंभ-उमंग सिघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट किया है भाजपा की लेटलतीफी से शासन व्यवस्था ठप्प पड़ी है जो सरकार विभागों की खीचंतानी में लगी हो वह जनता को कैसे संभालेगी। जनता परेशान है कि अपनी परेशानियों के समाधान के लिये किन मंत्रियों के पास जाये? अब जनता मंत्रियों की तरह अपने कार्यो के लिये दिल्ली तो नहीं जा सकती है। अब एक बड़ा सवपाल, सरकार कौन चलायेगा? मध्यप्रदेश में सुस्ताशन का आरंभ।
डिप्टी CM के पास भी कोई विभाग नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ 13 दिसंबर को शपथ लेने वाले दोनों डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को भी पद संभाले 15 दिन बीत चुके हैं। उनके पास फिलहाल कोई विभाग नहीं है।
मंत्रियों को विभागों का बंटवारा न होने से अधिकारियों में भी असमंजस का माहौल है। चुनाव हार चुके पूर्व मंत्रियों और इस बार मंत्री न बनने वाले विधायकों के स्टाफ में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी नए मंत्रियों के यहां जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
बिना विभाग दौरे करने में जुटे मंत्री
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 27 दिसंबर को जबलपुर में द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित ’38वीं इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस’ में शामिल हुए। 24 दिसंबर को रीवा में भैयालाल शुक्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसी दिन शाम को निर्माणाधीन रीवा एयरपोर्ट के काम की समीक्षा बैठक ली।
23 दिसंबर को रीवा कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ रीवा और विंध्य क्षेत्र में चल रहे पावर प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की। रानी तालाब स्थित मां कालिका मंदिर में माथा टेका। शनिवार 23 दिसंबर की शाम को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ रीवा के एसएमसीएच मेडिकल कॉलेज में आयोजित हीरक जयंती समारोह और रीवा जिले के बैसा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।शुक्ल ने 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के साथ दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसी तर्ज पर दूसरे मंत्री भी बिना विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं।
