गुना हादसे में परिवहन आयुक्त, कलेक्टर, SP को हटाया, RTO, CMO निलंबित, बस की आग से 13 लोग जिंदा जले थे, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिला अस्पताल में घायलों से बात कर हाल जाना।गुना . बस हादसे में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, कलेक्टर गुना तरूण राठी, एसपी विजय खत्री को हटाया और कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक को सौंपा गया है। आरटीओ रवि बरेलिया, सीएमओ बीडी कतरोलिया को निलंबित कर दिया गया है।

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस पहले पलटी, फिर गर्म होने से आग लग गई।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह सेस परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार वापिस ले लिया गया है। अब अपर मुख्य सचिव गृह विभाग राजेश राजौर को अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। परिवहन विभाग में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरूण सिंह की सेवायें भी सामान्य प्रशासन विभाग में वापिस ले ली गयी है। सिंह को उपसचिव सामान्य प्रशासन (पूल) में पदस्थ कियिा गया है।

ग्वालियर से रीजनल फॉरेंसिक लैब की टीम बस हादसे की जांच करने गुना पहुंची है।
मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार को डंपर से टक्कर के बाद यात्री बस में आग लग गई थी। हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए थे। 11 शव बस के अंदर जबकि दो गेट के पास मिले थे। शवों की हालत ऐसी है कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 16 लोग झुलस गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुना SP विजय कुमार खत्री ने बताया था कि बस में करीब 30 सवारियां थीं। बस के मालिक भानु प्रताप ठेकेदार हैं और भाजपा नेता विश्वनाथ सिकरवार के छोटे भाई हैं। विश्वनाथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे हैं।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गुना जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *