ग्वालियर में ट्रैफिक लोड़ बढ़ा, शाम को ट्रैफिक सिग्नल भी बंद, रेंगते रहे वाहन

ग्वालियर. फूलबाग से पडाव चौराहा और स्टेशन बजरिया तक शाम करीब 3 घंटे जाम लगा रहा। सडकों पर वाहन रेंग रहे थे। इसकी सबसे बडी वजह भी एलआईसी तिराहे पर स्टार्म वाटर ड्रेन का काम शुरू हुआ है जिसके चलते पूरा ट्रैफिक लोड इस रोड पर डायवर्ट हो गया है। शाम को ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गया इसके बाद पडाव चौराहे पर चारों तरफ से वाहन एक साथ आ गए। यहां वाहन फंस गए इसके बाद यहां जाम लग गया। पडाव चौराहे से जाम लगना शुरू हो गया। फिल फूलबाग चौराहा, पडाव पुल और स्टेशन बजरिया तक वाहन फंस गए। करीब 3 घंटे तक जाम रहा। ट्रैफिक लापेड बढने से रात को भी वाहन रूक-रूक्कर निकल सके। फूलबाग चौराहे से पडाव चौराहे के बीच एंबुलेंस भी फंस गई। गुरूवार से हालात और बिगडेंगे क्यों कि इस रास्ते पर स्कूली वाहनों का आवागम भी अधिक रहता है।
सिग्नल बंद होते ही बिगडे हालात
एलआईसी तिराहे पर स्टार्म वाटर ड्रेन का काम शुरू हुआ है। इसके चलते बुधवार से यहां ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। जो वाहन मोतीमहल, फूलबाग से सिटी सेंटर की ओर जाने थे वह अमूमन पडाव आरओबी का उपयोग करते थे। यह वाहन मोतीमहल और लक्ष्मीबाई समाधिस्थल के सामने से निकलकर पडाव आरओबी पहुंचते है। अब यह वाहन फूलबाग चौराहे से पडाव चौराहा होते हुए पडाव पुल से सिटी सेंटर की तरफ जा रहे है। इसी तरह बसंत विहार की तरफ से जो ट्रैफिक एलआईसी तिराहे से होते हुए स्टेशन, लश्कर की तरफ जाता है वह वाहन भी घूमकर इसी रोड से आ रहे है। ट्रैफिक लोड बढ गया है तो यहां जाम के हालात बन रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *