कैलाश विजयवर्गीय ने BJP राष्ट्रीय महामंत्री का पद छोड़ा, दिल्ली में नड्डा को सौंपा इस्तीफा
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और इंदौर-1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव पद से गुरूवार दोपहर करीब 1.30 बजे इस्तीफा दे दिया। ट्वीट कर लिखा कि आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिला हूं। हमारी पार्टी के सिद्धांत, एक व्यक्ति एक पद के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ सौंपा। अरअसल मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। विभागों का आवंटन अभी नहीं हुआ है।
