CM मोहन यादव गुना में घायलों से मिले
गुना. बुधवार रात को बस और डंपर की भिडंत के बाद बस में आग लग गई थी, 13 यात्री जिंदा जल गए और 16 बुरी तरह झुलस गए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है और समिति का गठन कर दिया है। मृतकों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है। सीएम ने गुना में अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी मुलाकात की है। इस मौके पर भारी संख्या में भीड जमा हो गई थी।
पीएम मोदी ने लिखा हादसा र्हदयविदारक है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सडक हादसा र्हदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीडितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
