MP के 6 शहरों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल. UP के 32 जिलों में फॉग का रेड अलर्ट है। इन शहरों में विजिबिलिटी कहीं जीरो तो कहीं 5-10 मीटर तक पहुंच गई। 5 जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं। वहीं, MP के 6 शहरों में ओले गिरने की संभावना है।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित है। दिल्ली आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स और ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। - Dainik Bhaskar
दिल्ली-NCR में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घनी धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक रह गई है। 28 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर 134 फ्लाइट्स लेट हो गईं। इसके अलावा 22 ट्रेनें 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *