विभागों का बंटवारा होगा शाम तक, एमपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बोले सीएम बोले लोकसभा चुनाव के हिसाब से करें काम और मंत्री रहें एक्टिव,
भोपाल. मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव और अलर्ट रहने के लिये कहा गया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से काम करने का भी निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि विकसित भारत संपर्क यात्रा के साथ केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिये भी सभी मंत्रियों को काम करना है। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक मेल-मुलाकात होनी चाहिये।

उन्होने कहा है कि जल्द ही लोकसभा क्षेत्र और जिलेवार प्रभार की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी जायेगी। इस बैठक में कई मंत्रियों ने जिलों की स्थिति के हिसाब से मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिये है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों (एएसीएस और एडीजी) की बैठक ले रहे है। मुख्यमंत्री आज शाम को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा भी करने वाले हैं।
विभागों के बंटवारे पर हुई चर्चा
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में बातचीत की है। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने 6 माह के लिये कामकाज की गाइडलाइन तय की है। इस संबंध में भी मंत्रियों को जानकारी दी गयी है। सूत्रों की माने तो विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद कई मंत्रियों ने सीएम मोहन यादव के साथ व्यक्तिगत मुलाकात की है। यह डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की दूसरी बैठक थी। 13 दिसम्बर को सीएम ने दोनों डिप्टी मुख्यमंत्रियों जगदीश देवडा और राजेन्द्र शुक्ल के साथ पहली कैबिनेट मीटिंग की थी।
सामान्य प्रशासन विभाग CM अपने पास रखेंगे
CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट का विस्तार सोमवार को किया है। अब कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। दो उप मुख्यमंत्रियों ने 13 दिसंबर को यादव के CM पद की शपथ लेने के साथ शपथ ग्रहण कर ली थी। अब जबकि पूरी कैबिनेट गठित हो गई है तो CM विभागों के बंटवारे का काम भी पूरा करने में जुटे हैं। यह तय है कि सामान्य प्रशासन विभाग CM अपने पास रखेंगे और बाकी विभागों को उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के बीच बांटेंगे।
