तानसेन समारोह में मंगलवार को ध्रुपद गायन से हुई सुबह

ग्वालियर. सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में सगीत के महाकुंभ तानसेन समारोह अब अपने पूरे रंग में रंगने लगा है। मंगलवार की सुबह जहां तानसेन अलंकरण का समरोह की शुरूआत होते ही संगीत महाविद्यालय के संगीतकार ध्रुप गायन से हुई है। इसके पश्चात् उत्तरी अमेरिका में सबे शहर मैक्सिकों से आये मशहूर बांसुरी वादक नथाली रमिरेज अपनी सुरीली बांसुरी बजाकर पूरा मंच का ेमंत्रमुग्ध कर दिया। नथाली ने अपने वाद में कोलंबिया, मैक्सिकों और ब्राजील के पारंपरिक संगीत की धुनें वेस्टर्न तालों सांबा, डानसेन, कुंबिया सोन और मोंटूनों पर धुन पेश की।
इसके बाद पारूल दीक्षित उपाध्याय ग्वालियर का गायन, पं. चिंतन उपाध्याय पुणे का ध्रुपद गायन, अनुपमा भागवत बैंगलोर का सितार वादन और पद्मिनी राव बैंगलोर का गायन हुआ। अब हर दिन के साथ पांच दिवसीय “तानसेन समारोह’ में रौनक बढ़ती ही जा रही है। देश विदेश से आए कलाकार तानसेन समारोह में अपने-अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं।
