गुना में कार पर ट्रक पलटने से 4 की मौत

ग्वालियर. गुना में मंगलवार की सुबह कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक उसके ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी, बेटी सहित 4 लोगों की मौत हो गयी। 2 गंभीर जख्मी है। घटना बायपास पर ढाबे के पास हुआ। राजगढ़ जिले के सारंगपुर के तारागंज का परिवार भिण्ड जिले के लहार में मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहा था। परिवार के सदस्य तड़के 4 बजे कार से लहार के लिये रवाना हुए थे। सुबह 7.30 बजे गुना बायपास पर एक जेसीबी क्रॉस कर रही थी। इस कारण से ड्रायवर आ रहा ट्रक टकराकर कार पर ही पलट गया।
एसपी विजय कुमार खत्री भी घटनास्थल पहुंचे। ट्रक में कागज की रद्दी भरी हुई थी। कमानी टूटने की कारण से ट्रक कार पर पलटा था और इसके ड्रायवर और क्लीनर घटनास्थल से भाग गये।
ट्रक ड्रायवर ने हॉर्न भी नहीं बजाया
कर चला रहे सुमित ने बताया कि जेसीबी क्रॉस होने के बाद कार को वापिस रोड पर लेकर आ रहा था, पीछे से रफ्तार में आ रहा ट्रक आया और ट्रक ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया न ही उसने ब्रेक लगाये। वह सीधा चला आया और गलत साइड से ट्रक काट दिया और इससे ट्रक टकराते हुए कार पर पलट गया।
