बेटियों का नाम जूते पर लिखकर मैच खेलने उतरे उस्मान, आईसीसी ने लगाई फटकार
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के ऑपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा आईसीसी के विरोध में कुछ न कुछ करते ही जा रहे हैं। यह बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के शुरूआती टेस्ट मैच में बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरा था। जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई थी। अब इस बल्लेबाज ने दूसरे टेस्ट मैच में कुछ नया ही काम कर दिया। उस्मान ख्वाजा मैच के पहले दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उनके जूतों पर दोनों बेटियों के नाम लिख हुए थे।
आईसीसी के साथ शुरू हुआ विवाद
दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी से अनुरोध किया था िकवह इस मैच में बल्ले और जूतों पर कबूतर का स्टिकर लगाकर खेलेंगे। उनकी इस मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने खारिज कर दिया। इस पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग का भी गुस्सा ंफूटा था। उन्होंने आईसीसी के इस रवैय को पाखंड बताया था। वहीं दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उस्मान के स्टीकर लगाने से कोई परेशानी नहीं है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने बल्ले और जूतों पर लोगों लगाने से पूर्व ख्वाजा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसियेशन से बात की थी। उनके हरी झंडी देने के बाद वह प्रैक्टिस सेशन में उतरे थे।
ICC ने इस मांग को भी किया खारिज
दूसरे टेस्ट मैच से पहले उस्मान ख्वाजा ने ICC से अनुरोध किया था कि वह इस मैच में बल्ले और जूतों पर कबूतर का स्टिकर लगाकर खेलेंगे। उनकी इस मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने खारिज कर दिया। इस पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग का भी गुस्सा फूटा था। उन्होंने ICC के इस रवैये को पाखंड बताया था। वहीं, दूसरी तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उस्मान के स्टीकर लगाने से कोई दिक्कत नहीं है। ESPN क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने बल्ले और जूतों पर लोगो लगाने से पहले ख्वाजा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन से बात की थी। उनके हरी झंडी देने के बाद वह प्रैक्टिस सेशन में उतरे थे।
