स्थापना दिवस -DRDE परिवार के सदस्यों के लिये खेलकूद एवं मनोरंजन प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

ग्वालियर -रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना के स्थापना दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर 2023 को DRDE परिवार सदस्यों हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन रूप सिंह स्टेडियम में किया गया। सबसे पहले DRDE क्रिकेट लीग 23 का फाइनल मैच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में DRDE ग्वालियर की टीम ने एमईएस की टीम को आखिरी ओवर में हराकर प्रतियोगिता जीती।
इसके बाद विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें लेडीज़ लकी सर्किल, 1 मिनट टास्क, बॉल थ्रो, रिले रेस, सैक रेस, स्पून रेस एवं तंबोला इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें DRDE अधिकारी/ कर्मचारी एवं उनके परिवार जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इसके अलावा स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा विहार एवं डिफेंस कॉलोनी में निवास करने वाले कार्मिकों के सर्वश्रेष्ठ उद्यान की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमे सबसे सुंदर बागवानी के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किये गए। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को निदेशक DRDE डॉक्टर मनमोहन परीडा के करकमलों से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रूपसिंह स्टेडियम में फन फेयर का आयोजन भी किया गया जिनमें विभिन्न राज्यों की खाद्य सामग्री के फूड स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर DRDE के समस्त वरिष्ठ वैज्ञानिक, अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
