1500 तबला वादकों ने थाप देकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ग्वालियर में ताल दरबार, सीएम बोले- 25 दिसम्बर को मनाया जायेगा तबला दिवस

ग्वालियर. किले पर सोमवार की शाम अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां 1500 तबला वादकों ने एक साथ तबले पर थाप देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पूरा किला 20 मिनट तक तबले की थाप से गूंजता रहा। सीएम मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई संगीत प्रेम इसके गवाह बने।

एक साथ मंच पर 1500 तबला वादक तबला बजाते हुए - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सीएम बनने के बाद तानसेन की नगरी में पहली बार आया हूं। यहां तबला वादन देखना अलग नजारा है। मध्यप्रदेश में हर वर्ष 25 दिसम्बर को तबला दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस बीच ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट भी दे दिया।

ग्वालियर में संगीत का महाकुंभ ‘‘तानसेन समारोह’’ चल रहा है। आयोजन 28 दिसम्बर तक चलेगा और इसके अंतर्गत किले पर ‘‘तबला दरबार’’ संजाया गया। कार्यक्रम में देशभर के 50 शहरों से 1500 कलाकारों ने भाग लिया। भोपाल में मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह के बाद सीएम डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव लगभग 25 मिनट तक रूके।

18,560 वर्गफीट का विशाल मंच बना गवाह

किले पर 18,560 वर्ग फीट के मंच को सीढ़ीनुमा बनाया गया। मंच पर 10 सीढ़ीनुमा मंच पर 1500 कलाकारों के बैठने की व्यवस्था रही। तबला वादक सम्राट तानसेन को श्रद्धांजलि दी। मंच के आगे अतिथियों के लिए पंडाल लगाया गयसा। कंपनी के ठेकेदार रणजीत सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को बैठने के लिए 6 वर्ग फीट जगह चाहिए होती है। मंच बनाने का काम भोपाल की कंपनी एमए जेक्शन ग्रीन को सौंपा गया था। 18 दिसंबर से किले पर स्टेज बनाने का काम भी शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *