ऐसा कोहरा सीजन में पहलीबार आया, 10 मीटर दूर की व्हीकल नहीं दे रहे थे दिखाई, ठंड से 2 बुजुर्गो की मौत


ग्वालियर. ठण्ड का कहर जारी है। लेकिन इसमें कोहरा ने एंट्री कर हालात और बिगाड़ दिये है। सोमवार की सुबह 6 बजे दृश्यता महज 10 मीटर के लगभग थी और घना कोहरा दिखाई दे रहा था। कोहरा इतना घना था कि रोड़ व्हीकल दिखाई नहीं दे रहे थे लोग पीली लाईट जलाकर वाहन चला रहे थे। जिस वजह से हाईवे और शहर में वाहनों की रफ्तार थम सी गयी है और इतना ही नहीं ग्वालियर में ठण्ड में फुटपाथ पर सो रहे 2 बुंजुर्गो की मौत हो गयी है।
एक को ब्रेन हेमरेज हो गया है। ऐसी ठण्ड में दोनों सिर्फ शर्ट और पेंट पहने हुए थे। ऐसी आशंका है कि अत्याधिक ठण्ड के चलते उनकी मौत हो गयी है। ग्वालियर में ठण्ड से पहली मौत मानी जा रही है। ग्वालियर में कड़कड़ाती ठण्ड का प्रभाव दिखाई देने लगा है। दिनभर लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आ रहे हैं।

सर्दी में यह रखें सावधानी
– सुबह-सुबह घूमने जाते हैं तो उसके समय में परिवर्तन करें।
– बिस्तर से उठकर सीधे बाहर न निकलें, शरीर का तापमान सामान्य होने पर ही निकलें
– व्यायाम अपने शरीर की क्षमता के हिसाब से करें
– गर्म कपड़े पहनकर ही सुबह की सैर पर निकलें
– यदि सीने में दर्द, हाथ पैर में दर्द और घबराहट हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *