हथियार तस्कर गैंग के एक सदस्य 6 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
हथियार तस्कर गैंग के सदस्य से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड किया बरामद।
ग्वालियर। अवैध हथियार व अवैध शराबध्मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 24 दिसम्बर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूर्यनमस्कार तिराहा से मेला पर्किंग की तरफ अवैध हथियार बैचने की फिराक मे खडा है। ASP ऋषिकेश मीनाए को क्राईम ब्रांच की टीम को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
डीएसपी अपराध शियाज केएम एवं डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवारए थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार बताये स्थान सूर्यनमस्कार तिराहे स्थित मेला पार्किग के पास भेजा गया। पुलिस टीम को सूर्यनमस्कार तिराहे पर मेला पार्किंग के पास बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम के द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को गोल पहाडिया जनकगंज ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति के पास से मिले पिठ्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 32 बोर की 05 देशी पिस्टल रखी हुई मिली। तथा उक्त तस्कर की तलाशी लेने पर उसकी कमर मे 32 बोर की लोडे़ड 01 देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली। पकड़े गये तस्कर से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अवैध हथियारों को खरगोन से लेकर आना बताया एवं यहां ग्वालियर में वह ग्राहक तलाश कर बेचने जा रहा था।
