मानमंदिर के दीदार करने पहुंचे 10 दर्शक, उरवाई गेट पर लगा वाहनों का जाम

ग्वालियर. उरवाई गेट से किले तक जाम में फंसी गाडि़यों रहीं। मान मंदिर, सास-बहू और कर्णमहल के दीदार करने के लिये लगभग 9-10 हजार से अधिक पर्यटक देखने के लिये पहुंचे। इस दौरान म्यूजियम और मानमंदिर पर सबसे अधिक दर्शकों की भीड थी। इस संबंध में वहां पर मौजूद ऑर्कलॉजी के कर्मचारियों ने बताया कि आज रविवार का दिन है और शासकीय कार्यलयों के अवकाश चल रहे है। इसमें अधिकतर भीड स्कूली छात्रों के अलावा युवाओं की भीड़ अधिकतर है।


यातायात के जाम में फंसी गाडि़यों रहीं
दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक के आस पास भोपाल के नम्बर एमपी 04सीयू 3447 न्यायाधीश के नेमप्लेट लगी कार के खराब होने की वजह से सैकड़ों कार और दो पहिया वाहन फंसे से रहे। इस दौरान सीएम के पहुंचने की रिर्हसल की जा रही थी इससे कारकेड को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातयात जाम में सुरक्षा गार्ड यातायात को क्लीयर कराने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *