242 वीं वर्किंग कमेटी सम्पन्न-इंटक को अपनी ताकत काँग्रेस के समकक्ष बनानी होगी -आरडी त्रिपाठी

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक सतीश सिकरवार सुनील शर्मा सहित, कांग्रेसी शामिल हुए,  रतीराम यादव का हुआ सम्मान
ग्वालियर. स्व-सुमेर सिंह की 36वीं पुण्यतिथि में राजेंद्र सिंह नाती द्वारा ग्वालियर में प्रदेश इंटक की बैठक आयोजित करना इंटक के अपने गौरवशाली इतिहास को स्मृति कराने तथा स्व. प्रधान को सही श्रद्धांजलि देना है। इंटक को अपनी ताकत काँग्रेस के समकक्ष बनानी होगी और अपनी आर्थिक सामाजिक स्थिति स्वयं सुधारनी होगी, उक्त विचार मजदूर काँग्रेस ग्वालियर इंटक द्वारा आयोजित प्रदेश इंटक की 242 वीं कार्यसमिति की बैठक में, इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने श्याम वाटिका सभागार में आयोजित प्रदेश इंटक की बैठक में ब्यक्त किये, उन्होंने कहा कि ,चूंकि इंटक की स्थापना सरदार बल्लभभाई पटेल और काँगेस के सहयोग से की गई है इस लिए इंटक काँग्रेस की सहयोगी संस्था है। लेकिन उसका अपना विधान है। श्रमिक अपने बच्चों को अंग्रेजी भाषा के अध्ययन के लिए भी प्रेरित करें, किसी के बहकावे में न आयें, ताकि समाज के विकसित वर्ग के समक्ष अपने बच्चों को स्थापित कर सकें।
’म.प्र. इंटक की प्रदेश वर्किंग कमेटी की बैठक श्याम वाटिका सभागार में आयोजित की गई, जिसमे पूरे प्रदेश से 125 डेलीगेट ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर काँग्रेस ग्वालियर इंटक के अध्यक्ष रतीराम यादव एवं मुख्य अतिथि आरडी त्रिपाठी रहे,उक्त जानकारी प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती ने प्रसारित प्रेस विज्ञप्ति में दी।
बैठक में इंटक में सबसे लम्बे समय तक अपनी सेवाएं देने के लिए मजदूर काँग्रेस ग्वालियर इंटक के अध्यक्ष रतीराम यादव को सम्मानित किया गया, उन्हें शाल और श्रीफल के साथ ही 11000 रुपये की राशि भी भेंट की गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों से आनेको प्रस्ताव पारित किए गए । कार्यक्रम इंटक पदाधिकारियों में श्रीमती नीलम सिंह,
सजीवन शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, डॉ सतीश सिकरवार(विधायक), देवेंद्र शर्मा (अध्यक्ष काँग्रेस) महाराज सिंह पटेल, अशोक शर्मा, धनीराम खोइया आदि अनेकों वरिष्ठ जनों ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यसमिति की इस एक दिवसीय बैठक में प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के श्रमिक प्रतिनिधियों में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *