छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात, 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है, बुरहानपुर का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां कडाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रात में पारा 14 डिग्री तक लुढक गया है। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बादल भी छा रहे है। अगले करीब 7 से 8 दिनों तक छुट्टियां होने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं बारिश इसका मजा किरकिरा न कर दे। इधर मौसम विभाग का स्पष्ट कहना है कि 25 दिसंबर के बाद मौसम और बिगडेगा सर्दी और बढेगी। राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है।
दिसंबर की अंतिम पखवाडे में सर्दी का असर जोरों पर है। अब रात के साथ दिन में भी सर्दी का असर हो रहा है। बुरहानपुर में लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आई बर्फीली हवा से सर्दी का असर है। रात का तापमान 14 डिग्री लुढक गया है। जबकि दिन में भी कंपकंपा देने वाली हवा चल रही है।
