नेशनल जिमास्‍टिक ख‍िलाड़‍ियों को कड़ाके की ठंड में टायलेट के पास बैठकर करनी पड़ी यात्रा

रायपुर. भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों को कैसी सुविधाएं मिलती है, ये बात किसी से छिपी नहीं हैं। वहीं कई दूसरे खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ता है। एक ऐसा ही शर्मनाक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया जब नेशनल जिमास्टिक खिलाड़ियों को कड़ाके की ठंड के बीच ट्रेन की बोगी के टायलेट के पास बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल, ये खिलाड़ी 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ से दिल्ली गए थे। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
खिलाड़ियों को करना पड़ा अव्यवस्थाओं का सामना
शालेय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली गए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को वापसी में भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। वापसी के समय ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिली। खिलाड़ी बोगी के बाथरूम और गेट पर बैठकर आए। दिल्ली में बच्चों को जहां ठहराया गया था वहां भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। भिलाई के पालक ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत डीईओ दुर्ग से की है। भिलाई निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सहित क्षेत्र के चार पांच लोग शालेय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने 14 दिसंबर को दिल्ली गए थे। दिल्ली जाने वाली टीम में भिलाई,बालोद के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के भी विद्यार्थी शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *