जम्मू कश्मीर में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर. बारामूला में रविवार सुबह आतंकियों ने एक रिटायर्ड एसएसपी मोहम्मद शाफी की गोली मारकर हत्या कर दी। शफी गांटामूला शीरी मस्जिद में सुबह की नमाज पढ रहे थे। उसी दौरान आतंकियों ने उन पर ताबडतोड फायरिंग कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहम्मद शफी के भाई ने बताया कि उन्हें 4 गोलियां लगी थी। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर सुबह 8.30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक् पर पोस्ट कर लिखा, आतंकवादियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर मोहम्मद शाफी पर मस्जिद में नमाज पढते समय गोलीबारी की और उनकी मौत हो गई। इलाके में सर्चिंग जारी है।
मोहम्मद शफी के भाई मोहम्मद मीर ने कहा कि शफी 2012 में रिटायर्ड हुए थे। आज सुबह वो नमाज पढते समय अचानक रूक गए। शुरू में मुझे लगा की माइक खराब हो गया होगा लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें 4 गोलियां मारी गई है। इधर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम भारत का हिस्सा थे भारत का हिस्सा है और भारत का हिस्सा रहेंगे। अगर हमें आतंकवाद को खत्म करना है तो हमें उन तरीकों को ढूंढना होगा। सरकार को सोचना चाहिए कि आतंकवाद सेना या पुलिस के जरिए खत्म नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *