CM मोहन यादव आज दिल्ली में, सीनियर लीडर्स के साथ मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा
भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को अभी दिल्ली में है, यहां बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के गठन पर विस्तृत चर्चा होनी है। वे लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शामिल हो सकते है। संभावित नामों पर रायशुमारी के बाद शाम को मुख्यमंत्री वापस भोपाल लौट सकते है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। आज वे केंद्रीय मंत्री औ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की। उधर इस बीच मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को फाइनल किया जा सकता है।

