नये अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द और कुश्ती संघ निलंबित

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में संपन्न हुए चनाव में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी संजय सिंह को जीत मिली थी और पहलवान अनीता श्योराण की हार हुई थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा था कि बृजभूषण जैसा ही कोई दूसरा अब कुश्ती संघ का अध्यक्ष बन गया है। इसके अलावा संजय सिंह के चुने जाने के बाद बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के सामने अपना पद्श्री रख दिया था और एक चिट्ठी भी लिखी थी। वहीं पहलवानों की मांग को देखते हुए अब सरकार ने नये कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह द्वारा लिये गये सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है। डब्ल्यूएफआई को लेकर दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *