जम्मू कश्मीर के अखनूर में 3 आतंकी अपने साथी के शव लेकर सीमा पार भागे, सुरक्षाबल ने घुसपैठ की नाकाम
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आये आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। अखनूर सेक्टर में हुई घुसपैठ की कोशिश के दौरान 4 आतंकवादियों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इस बीच ड्यूटी पर मुस्तैद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्यवाही की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और इसके बाद बचे हुए 3 आतंकी अपने साथी काशव घसीटते हुए लेकर सीमा पार भाग गये।
जानकारी सेना ने दी
भानरतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्त करते हुए लिखा, खौर अखून के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गयी। 22/23 दिसम्बर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से 4 आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। जिसके बाद प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गयी। आतंकवादियों को एक शव को अंर्तराष्ट्रीय सीमा के पार घसीट कर ले जाते हुए देखा गया।
पुंछ में मिले 3 शव
वहीं जम्मू के पुंछ में मुठभेड वाली जगह पर 3 लोगों के संदिग्ध अवस्था में शव मिले हैं। पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मोहम्मद यासिन और एसएसपी विनय कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं। जम्मू डिवीजन के कमिश्नर रमेशकुमार भी घटनास्थल के लिये रवाना हो चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दौरान राजौरी और पूंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।
