क्या मैं फांसी पर लटक जाऊं-बृजभूषण सिंह

लखनऊ. भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी संजय सिंह की जीत के बाद पहलवानों ने निराशा जाहिर करते हुए पत्रकारवार्ता की थी। इसके बाद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली रियो ऑलम्पिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया। वहीं बजरंग पूनिया अपना पद्म पुरस्कार पीएम आवास के बाहर फुटपाथ पर छोड़कर चले गये। अब पहलवानों के विरोध को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कुश्ती पर लगा था ग्रहण
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ने कांग्रेस के गोद में बैठे इन पहलवानों के साथ देश का एक भी पहलवान नहीं अब उनके विरोध पर क्या मैं फांसी पर लटक जाऊं? देखिये कुश्ती को एक ग्रहण लगा था। 11 माह और 3 दिनों तक यह ग्रहण रहा। चुनाव हुआ और पुरानी फेडरेशन के समर्थित प्रत्याशी यानी हमारे समर्थित प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ बब्लू को जीत मिली है और जीत भी 40 और 7 के अन्तर से हुई जो कुश्ती का काम है उसको अब आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *