कलेक्टर सहित तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ कलेक्टर-एसपी हटाए जाएंगे
भोपाल. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। मतदाता सूची तैयार करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुरनीक्षण अभियान के बाद अब एक स्थान पर तीन वर्ष से पदस्थ्ज्ञ कलेक्टर, एससपी सहित सीधे निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे अधिकारियों को हटाने के निर्देश मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए है। तीन वर्ष की अवधि 30 जून 2024 के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इसके अनुसार बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को स्थानांतरित किया जाएगा। कुछ पुलिस अधीक्षक भी इस परिधि में आएंगे।
मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा संभावित है इसके अनुसार निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों में जुटा है। 6 जनवरी से मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 8 फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उधर मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिए है कि उन अधिकारियों के तबादले किए जाएं जो गृह जिले में पदस्थ है। साथ ही जिन्हें 4 वर्ष की अवधि में एक स्थान पर पदस्थ रहते 3 वर्ष हो चुके है उन्हें भी हटाया जाए। इसकी परिधि में चुनाव कार्या में संलग्न अधिकारियों के अलावा अन्य समकक्ष अधिकारी भी आएंगे। आयोग के वरिष्ठ प्रमुख सचिव नरेंद्र एन बुटोलिया ने मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए निर्देश में कहा कि 30 जून 2024 की स्थिति में जिन अधिकारियों को एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए तीन वर्ष हो चुके है या गृह जिले में पदस्थ है उन्हें स्थानांतरित किया जाए।
