आधे अधूरे व्यापार मेले का शुभारंभ नहीं करेंगे CM, बैठक भी टली
ग्वालियर. आधी अधूरी तैयारी और खाली मेले का 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ नहीं करेंगे। इस कार्यक्रम की नई तारीख बाद में घोषित होगी। ऐसी स्थिति में मेला में दुकानें लगने पर यह अनौपचारिक रूप से सैलानियों के लिए चालू हो जाएगा। ऐसे ही संभाग स्तर पर होने वाली दूसरी समीक्षा बैठक भी अब रद्द हो गई है। अफसर इसका कारण 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री का व्यस्त होना बता रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं। इसी कारण पार्टी व समाज के लोग शहर में उनका रोड शो की तरह कई जगह भव्य स्वागत करेंगे।
