BCCI की तीन सदस्यीय टीम ने ग्वालियर के न्यू स्टेडियम का किया निरीक्षण, ट्वेंटी-20 मैच के लिए स्टेडियम की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखा दल
ग्वालियर. ग्वालियर के शंकरपुर स्थित न्यू क्रिकेट स्टेडियम का BCCI की 3 सदस्यीय टीम ने GDCA के अध्यक्ष प्रशांत मेहता सचिव संजय आहूजा के साथ निरीक्षण किया। तीन सदस्यीय दल का नेतृत्व पूर्व तेज गेंदबाज व BCCI के पैनल में मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ कर रहे थे। फ्लड लाइट्स, पिच देखने के बाद सतुष्टि जाहिर की है। BCCI की टीम का निरीक्षण लगभग 3 घंटे चला। टीम ने बड़ी तसल्ली से एक-एक चीज का निरीक्षण किया। इस बीच BCCI टीम ने मीडिया से दूरी बनाते हुए बात करने से इंकार कर दिया। बीसीसीआई टीम जल्द मुबई पहुंचकर 2-3 दिन में अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई कार्यालय में देगी उसके बाद ग्वालियर में होने वाले 14 जनवरी के ट्वेंटी-20 मैच के बारे में फैसला लिया जाएगा।
