कोराना का नया सब-वैरिएंट जेएन.1, यह 5 लक्षण दिखते ही हो जाये अलर्ट

नई दिल्ली. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में गुरूवार को 594 नये कोविंद-19 संक्रमण के मामले दर्ज किये गये हैं। इससे कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2311 से बढ़कर 2669 हो गयी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में कोराना के मामले बढ़ सकते हैं क्योंकि भारत में कोरोना के नये सब-बैरिएंट जेएन-1के भी मामले सामने आ गये है। जेएन-1 यह ओमिकॉन के सब वैरिऐट बीए.2.86 से बना है और 2022 की शुरूआत में बीए.2.86 ने ही तबाही मचाई थी।
सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि जेएन-1 कोविड-19 वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा हैै डब्ल्यूएचओ ने पहले ही इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट बताया है। लेकिन क्या इससे कोई गंभीर खतरा है। यदि हां तो यह कितना चिंताजनक है? और यदि नहीं, तो हमें इसे कब गंभीर चिंता का विषय मानना चाहिये?
उन्होंने आगे कहा, लक्षणों वाले हर व्यक्ति की टेस्टिंग करना संभव नहीं है इसलिये जिन्हें गंभीर नजर आ रहे हैं उनकी जांच करनी चाििहये। वहीं जो लोग अस्पताल में एडमिट है और उन्हें गंभीर श्वसन संक्रमण या निमोनिया है। उनकी भी जांच करनी चाहिये।
जेएन-1 वैरिएंट लक्षण
कोविड-19 के लक्षण फिलहाल हर वैरिएंट्स में कॉमन रहे हैं। सीडीसी के अनुसार जेएन-1 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में नये लक्षण के साथ फैल भी सकता है और नहीं भी। अभी तक कोरोना के मरीजों में सबसे अधिक जो लक्षण नजर आ रहे हैं। उनमें बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द और हल्के गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल लक्षण शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *