रेसलर बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री, मेडल लौटाने के लिये पहुंचे थी प्रधानमंत्री आवास

रेसलर बजरंग पूनिया जब अवॉर्ड लौटाने पीएम आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण सिंह के नजदीकी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में रेसलर बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास के सामने फुटपाथ पर अपना मेडल रख दिया।
संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित कई रेसलर नाराज है। यह रेसलर्स काफी समय से बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सभी की माग थी कि रेसििलंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर किसी महिला को होना चाहिये। इससे पहले बजरंग ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। पूनिया ने पीएम नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। पूनिया ने यह चिट्ठी भी एक्स शेयर की है। बजरंग पूनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि मैं अपना पद्मश्री पुरूस्कार प्रधानमंत्री जी को वापिस लौटा रहा हूं कहने के लिये बस मेरा यह पत्र है, यह मेरी स्टेटमेंट है।
2019 में मिला था पद्मश्री
29 वर्षीय बजरिंग पूनिया को वर्ष 2019 में पदृमश्री मिला था। पूनिया ऑलम्पिक में ब्रॉज मेडल जीत चुके हैं। बजरंगे ने 2019 में कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में पहुंचकर पहली बार ऑलम्पिक के लिये क्वालीफाई किया था। उस चैम्पियनशिप में बजरंग ने ब्रॉज मेडल जीता था। यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका तीसरा मैडल रहा। टोक्यो ऑलम्पिक 2020 में बजरंेग से वैसे तो गोल्ड मेडल की आस थी। लेकिन उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा था। 65 किलो भारवर्ग में ब्रॉज मेडल के मुकाबले में बजरंग पूनिया ने कजाखिस्तान के पहलवान दौलत नियाज बेकोव को 8-0 से मात दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *