वाहन चोर से चोरी की 09 मोटर सायकिल की बरामद

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में चोरी, नकबजनी में लिप्त चोरों की धरपकड़ व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुष लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।कैंसर पहाड़ी, वन विभाग गेट के पास वाहन चैकिंग हेतु भेजा गया। वाहन चैकिंग के दौराने पुलिस टीम को बिना नम्बर की काले रंग की मोटर सायकिल से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस चैकिंग को देखकर मोटरसायकिल को मोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को कुलैथ खेरिया थाना तिघरा हाल निवासी श्रीराम कोलोनी गोल पहाडि़या ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके पास मिली काले रंग की मोटरसायकिल के कागज चाहे गये तो उक्त व्यक्ति द्वारा कागज न होना बताया। पुलिस टीम को शक होने पर उक्त व्यक्ति से मोटरसायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त मोटरसायकिल बारादरी क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।
चोर से शहर में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसायकिल चोरी कर मौका मिलते ही मोटरसाइकिल बेच देना बताया एवं उसके किराये के मकान में कुछ चोरी की मोटरसाइकिल छिपा कर रखी होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चोर किराये के मकान के पास से 04 हीरो मोटरसायकिल विधिवत जप्त की गई।
बरामद बाइक
05 हीरो स्प्लेण्डर, 01 बुलट, 01 पल्सर, 01 टीव्हीएस, 01 अपाचे कुल 09 मोटर सायकिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *