आज 49 और सांसद निलंबित

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को भी हंगामा हो रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष दल हंगामा करने लगे, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। इस सत्र में अब तक 92 विपक्षी सदस्यों को हंगामा करने के कारण पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल की। इस पर सभापति के साथ ही भाजपा ने आपत्ति दर्ज करवाई है। जब सभापति का मजाक उड़ाया जा रहा था, तब राहुल गांधी भी खड़े होकर देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इस दौरान विपक्ष के अन्य सदस्य भी ठहाके लगा रहे थे। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह विपक्ष मदारी हो गया है। यह मानसिक दिवालियापन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *