CBI में डी श्रीनिवास वर्मा बने ज्वाइंट डायरेक्टर, प्रशांत सिंह बने रहेंगे महाधिवक्ता
भोपाल. ममध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस डी श्रीनिवास वर्मा को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। केन्द्र ने 1997 बैच के आईपीएस डी श्रीनिवास वर्मा को 5 वर्ष के लिये सीबीआई में संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।
उधर, मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पद पर प्रशांत सिंह बने रहेंगे। इस संबंध में विधि एवं विधाई कार्य विभाग के सचिव उमेश पांडे ने आदेश जारी कर दिया है जिसमें प्रशांत सिंह को पूर्वमें 13 अक्टूबर 2021 को मप्र का महाधिवक्ता बनाया गया है।
