भाजपा कार्यकर्त्ता की हथेली काटने वाले का गिराया मकान, 5 मकानों पर चला बुलडोजर

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के घर गुरूवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। डॉ. मोहन यादव के सीएम बनने के बाद यह पहला बड़ा एक्शन है। जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारूख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरूख और बिलाल के घरों पर बुलडोजर चला है। हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राजसिंह भदौरिया नेबताया कि मकानों के अवैघ हिस्से और अतिक्रमण को गिराया गया है।
नगरनिगम के अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग ने बताया कि निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्यवाही की है। डेढ़ घंटे में अतिक्रमण को हटाया गया है। 5 दिसम्बर को आरोपियों ने भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्रसिंह ठाकुर पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। 8 दिसम्बर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने एक आरोपी फारूख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून () लगाया था। आरोपियों के अतिक्रमण कर बनाये गये मकान को तोड़ने के निर्देश दिये थे। आज कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी सहित अमला घटनास्थल पर पहुंचा और कार्यवाही की। किसी प्रकार के विवाद से निपटने के लिये पुलिस बल तैनात रहा। आरोपी फारूख पर मारपीट के 14 अपराध दर्ज है। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुण्डा सूची में शामिल है।

आज कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी समेत अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। किसी प्रकार के विवाद से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। आरोपी फारुख पर मारपीट के 14 अपराध दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है।

निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। किसी भी विवाद से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। किसी भी विवाद से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था
हबीबगंज के साई बाबा नगर के रहने वाले देवेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री हैं। उन पर बदमाशों ने साईं बोर्ड के पास एक हफ्ते पहले तलवार से हमला किया था। हबीबगंज पुलिस ने आरोपियों फारुख राइन उर्फ मिन्नी, शाहरुख, असलम, समीर उर्फ बिल्लू और बिलाल को गिरफ्तार कर लिया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी देवेंद्र से मिलने पहुंचे थे।

देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली हमले में इस तरह काट दी गई। वारदात की भयावहता को दिखाने के लिए ये तस्वीर प्रकाशित की जा रही है।
देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली हमले में इस तरह काट दी गई। वारदात की भयावहता को दिखाने के लिए ये तस्वीर प्रकाशित की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *