हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक एक लीटर हाइड्रोजन में 148 किमी दौड़ेगी
/cloudfront-us-east-1.images.arcpublishing.com/octane/J2CBWFPIHBDT3GD7NPWO6G6EAA.jpg)
चेन्नई. दुनियाभर में लोग एक से बढ़कर एक बाइक तैयार की है। पेट्रोल, डीजल के अलावा अब लोग पानी से चलने वाली बाइक भी बनाई है। लेकिन हाल ही में तमिलनाडू के कुछ छात्रों ने एक ऐसी बाइक बनाई है जो हाइड्रोजन गैस से चलती है।

एक लीटर हाइड्रोजन से चलती है 148 किमी
तमिलनाडू के डिंडीगुल स्थित आरबीएस स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र आर बालाजी, गौथम राज, जैरी और खालिद अब्राहिम ने मिलकर यह अनोखी मोटरसाईकिल तैयार की है। स्टूडेंट्स ने बताया है कि यह बाइक एक लीटर हाइड्रोजन से लगभग 178 किमी का सफर तय करती है।
इन छात्रों ने बताया कि पर्यावरण को जहां अन्य वाहन प्रदूषित करते हैं वहीं हमारी बनाई बाइक ईको फ्रेंडली है। उन्होंने बताया कि हमारे अध्ययन में फोर स्ट्रोक इंजन पर हाइड्रोजन का प्रयोग सफल रहा है। हमारे इस प्रोजेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर पी लक्ष्मणन ने हमें मार्गदर्शन दिया था।
30 रूपये में एक लीटर हाइड्रोजन
आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल के मुकाबले हाइड्रोजन गैस काफी सस्ती मिलती है। 30 रूपये लीटर मिलने वाली हाइड्रोजन इस बाइक में डालने के बाद ईधन पर खर्च होने वाली रकम को आधा किया जा सकताह है। बालाजी ने बताया कि इस बाइक में लगे इंजन को हर 1000 किमी के बाद साफ करना पड़ता है। साधारणतः 4 स्ट्रोक बाइक को हाइड्रोजन बेस्ड बनाने के लिये आपको महज 7 हजार रूपये खर्च करने होंगे।
