तीन IPS को भोपाल, ग्वालियर, भिंड का अतिरिक्त प्रभार
ग्वालियर. राज्य शासन ने तीन आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी किए है। गृह विभाग ने गुरूवार सुबह यह आदेश जारी किए है। निश्चल झरिया सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल को सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, शिवदयाल सिंह सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड और विनीत कुमार जैन सेनानी 13 वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर को सेनानी पांचवी वाहिनी विसबल मुरैना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
