गोपाल भार्गव बने एमपी के प्रोटेम स्पीकर
भोपाल. भाजपा के सबसे सीनियर व रहली से 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव ने गुरूवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। सुबह 11 बजे राजभवन में गवर्नर मंगुभाई पटेल ने उनको शपथ दिलाई। वहीं नई विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। सुबह 11 बजे राजभवन में गवर्नर मंगुभाई पटेल ने उनको शपथ दिलाई।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे। शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी. आहूजा, विधानसभा के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
