लोकसभा घुसपैठ केस में 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, PM ने मंत्रियों के साथ मीटिंग की

नई दिल्ली. 13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ मामले में संसद सचिवालय ने 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए सुरक्षाकर्मियों के नाम रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र है। आज पीएम मोदी संसद पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। पुलिस जानकारों के अनुसार आरोपियों ने पहले ही संसद के बाहर की रेकी कर ली थी और सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुडे थे।

संसद में घुसपैठ के अगले दिन यानी 14 दिसंबर को मकर द्वार से सिर्फ सांसदों को एंट्री दी गई। मीडियो को भी दूर रखा गया। - Dainik Bhaskar
लगभग डेढ साल पहले सभी आरोपी मैसूर में मिले थे। आरोपी सागर जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया था लेकिन संसद भवन में इंट्री नहीं कर सका था। 10 दिसंबर को एक-एक करके सभी अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। घटना वाले दिन सभी आरोपी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को कलर स्प्रे बांटा गया। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन का मुख्य साजिशकर्ता कोई और है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *