किक्रेट स्टेडियम में 6 में से 2 टॉवर लगाये गये, 20 से 25 दिसम्बर को जगमगायेगा क्रिकैट स्टेडियम

ग्वालियर. शंकरपुर स्थित BCCI द्वारा MPCA की देखरेख में बन रहे किक्रेट स्टेडियम में फिलिप्स की शिग्नोफाई इनोवेशन इंडिया लिमिटेड द्वारा 41 टन वजनी और 70 मीटर ऊंचे टावर लगाये जाने के क्रम में सोमवार की दोपहर में टॉवर लगाने का काम किया गया है और दूसरा टॉवर लगाया है। इसमें एलईडी लाईट सुसज्जित है इसमें 72 फिक्चर लगे हुए। आपको बता दें कि स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने के लिये 30 हजार कुर्सियां लगाई जा चुकी है। यह निर्माण कार्य GDCA के अध्यक्ष प्रशांत मेहता और पूर्व सचिव निर्भय बॉकलीबॉल और अनिल तिवारी के देखरेख में हो रहा है।
क्रेन पूणे से आई
100 पहियों से चलकर पूणे क्रेन आई है टीम लीडर सुरज कुमार ने बताया कि शिग्नोफाई इनोवेशन इंडिया लिमिटेड के साथ सन साइन कंपनी के 30 सदस्य यह टॉवर लगाने का काम कर रही है। 70 मीटर ऊंचे टॉवर में 72 फिक्चर LED लाईट के लगे हुए है।
छह टॉवर लगाये जायेंगे
ऐसा बताया गया है कि इसी तरह से किक्रेट स्टेडियम में दिन-रात में रोशनी में क्रिकैच मैच हो सके इसके लिये 6 टॉवर लगाने का काम चल रहा है अभी तक 2 टॉवर लग चुके हैं। अभी 4 टॉवर लगना बाकी है। 20 से 25 दिसम्बर के बीच किक्रेट स्टेडियम रोशनी से जगमगायेगा। अभी तक पेंटिंग और लिफ्ट बनाने का कार्य चल रहा है।
