मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
भोपाल. मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। वहीं दो डिप्टी सीएम बनाए गए है। जगदीश देवडा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया, और नरेंद्र सिंह तोमर हो स्पीकर बनाया गया है।
