ग्वालियर में रेलवे स्टेशन से जज की कार छीनने पर हंगामा

ग्वालियर. ग्वालियर में रात में उस समय हंगामा मच गया जब पता लगा कि रेलवे स्टेशन के पोर्च से जज की कार को कुछ लड़के, चालक को धक्का देकर ले गए हैं। कार में एक पेशेंट होने का भी पता लगा था। जज की कार छीनने की सूचना पर पूरे शहर की पुलिस सड़कों पर आ गई। खुद एएसपी अखिलेश रैनवाल सड़क पर उतर आए। जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई, तभी पता लगा कि जज की कार ग्वालियर के हजार बिस्तर के अस्पताल (जेएएच अस्पताल समूह) पहुंची है। जब पुलिस यहां पहुंची तो पता लगा कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BKD) के वाइस चांसलर दिल्ली से झांसी के लिए आ रहे थे। मुरैना में उनकी हालत बिगड़ी तो ग्वालियर पर उनके साथ के ही कुछ छात्रों काे जब कोई वाहन नहीं मिला तो तत्काल इलाज के लिए जज की कार को इस तरह लेकर पहुंचे थे। वाइस चांसलर की मौत हो गई है, लेकिन जज के वाहन चालक ने पड़ाव थाने में कार छीनने की शिकायत की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *